चंदौली- एक बार‌ फिर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं गार्गी सिंह पटेल, बधाई देने वालों का लगा तांता

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

पीडीडीयू नगर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा गार्गी सिंह पटेल को चंदौली जनपद का दुबारा समाजवादी पार्टी का महिला सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जहां उनके दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित होने पर सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उन्हें सोशल मीडिया व फोन इत्यादि के माध्यम से बधाइयां दी। वही महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी खुशियां जाहिर की।

आपको बताते चलें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली समाजवादी पार्टी की नेत्री गार्गी सिंह पटेल को सपा महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा दोबारा चंदौली जनपद में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा कई महानगर व कई जनपद के साथ-साथ लगभग 15 जनपदों में महिला सभा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। वहीं चंदौली में गार्गी सिंह पटेल के दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा गया। और लोगों द्वारा उन्हें फोन मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इसको लेकर गार्गी सिंह पटेल ने खास बातचीत में बताया कि जिस तरीके से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भरोसा जताते हुए दोबारा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। वैसे ही अपने पदों पर रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूंगी। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी वह जिलाध्यक्ष रहते हुए महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया है और उनके साथ हर संभव मदद के लिए तैयार रही हैं। वैसे ही आगे भी हमेशा महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगी।और किसी भी तरह की महिलाओं को अगर जरूरत होगी तो उनके साथ खड़ी रहूंगी।

हालांकि आपको बताते चलें गार्गी सिंह पटेल ने इससे पहले अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वाराणसी से की है। जिसमें वह पुर्व में महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ कई अन्य पदों पर भी रह कर अपने जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया है। और तन मन धन से पार्टी के साथ जुड़ी रही हैं। और इसके बाद वह चंदौली जनपद में आकर जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपनी राजनीति शुरू की। और शायद इसी का नतीजा रहा है कि दोबारा उन्हें चंदौली का महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *