चंदौली- जनपद में शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध, एसडीएम और बीएसए को सौंपा पत्रक

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली-शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक संघ ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। वही बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीम अविनाश कुमार और बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह को सौंपा। चेताया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में कार्य नहीं कर रही है। प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति में महिला शिक्षकों के सम्मान के प्रति कोई विश्वसनीय सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके दुरुपयोग की संभावना प्रबल है। परिषदीय विद्यालय ग्रामीण इलाकों में पर्वती दुर्गम सुदूर क्षेत्रों में अवस्थित है। यहां विपरीत मौसम में अब आगमन मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं इसके साथ ही नेटवर्क की समस्या आती रहती है। ऐसी स्थिति में शिक्षक अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित होते हुए तकनीकी खामियों के कारण अनुपस्थित माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश की जगह 31 और जीत अवकाश प्रदान किए जाएं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग कर सकें। शिक्षामित्र व अनुदेशक जो इतने वर्षों से कार्य कर रहे हैं उन पर भी सरकार का ध्यान नहीं है। उनकी समस्याओं का भी निदान किया जाए।

चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अध्यापक व अध्यापिकाएं।

संकुल स्तर पर शिक्षक आवास बनाए जाएं। शिक्षकों की नियुक्ति कार्य क्षेत्र 20 से 25 किलोमीटर व शिक्षिकाओं का 10 से 15 किलोमीटर के परिधि के भीतर पद स्थापन किया जाए। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम का शपथ प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को मुक्त रखा जाए।

इस दौरान अजय कुमार सिंह संतोष सिंह आनंद कुमार पांडे विनोद सिंह बलराम पाठक भूपेंद्र सिंह इंद्रजीत सिंह यादव रामविलास विवेकानंद दुबे संजय यादव सुधीर सिंह वीरेंद्र मोहन सिंह राकेश त्रिपाठी,ईरा सिंह, दिप्ती सिंह, प्रिया रघुवंशी, प्रीति अग्निहोत्री, वंदना वर्मा, राजकुमार जायसवाल सपना सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *