Friday, February 7, 2025
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअलीनगरचंदौली- कानून व्यवस्था के साथ टूटते रिश्तों को भी बचा रहीं थाना...

चंदौली- कानून व्यवस्था के साथ टूटते रिश्तों को भी बचा रहीं थाना प्रभारी प्रियंका सिंह

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

अलीनगर- जनपद में एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर लगातार महिला सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। और लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ ही महिलाओं के विवाद को सुलझाने का भी प्रयास हो रहा है। और महिलाओं की समस्याओं को लेकर स्थानीय पुलिस एक्टिव है।

उसी क्रम में अलीपुर महिला थाना की प्रभारी प्रियंका सिंह भी लगातार कानून व्यवस्था के साथ-साथ पति-पत्नी के टूटे हुए रिश्तों को भी बचाने में कामयाब साबित हो रही हैं। अब तक उनके द्वारा 600 से अधिक मामलों में पति-पत्नी के रिश्तों को टूटने से बचाया जा चुका है। वहीं उन्होंने शुक्रवार को भी पूर्व में पति-पत्नी के भी बात को लेकर स्थानीय थाने पर पड़े प्रार्थना पत्र के सुनवाई के क्रम में अथक प्रयास से तीन परिवारों के बीच आपसी सहमति और बातचीत के माध्यम से समझौता करा कर एक दूसरे के साथ रहने पर राजी किया। जहां आपस में समझौता होने के बाद एक बार फिर से पति-पत्नी एक हुए। इसके बाद उनके तथा अन्य परिजनों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई दी।

वहीं थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि लगातार पति-पत्नी के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। और अधिकतर टूटे हुए रिश्तों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर थाने पहुंचे किसी भी महिला को दुखित होकर वापस न जाना पड़े इसका पूरा प्रयास किया जाता है और उसके साथ न्याय करते हुए मामले को सुलझाने का कार्य जारी है।

सम्बन्धित ख़बरें

बहुचर्चित खबरें