वाराणसी में दरोगा की शर्मनाक करतूत से खाकी पर फिर लगा दाग, सिंघम की पहचान वाले ने शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

वाराणसी-एक युवती ने एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि पहले वह दरोगा खुद शादी की बात करता रहा। लेकिन बाद में पलट गया। अब वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वही सिपाहियों की धमकियों से आजिज पीड़ित युवती ने जिलाधिकारी के नाम आईजीआरएस पोर्टल से न्याय की गुहार लगाई है। एक बार फिर वाराणसी में खाकी पर दाग से वर्दी की किरकिरी हो रही है। इसके पूर्व सारनाथ थाने पर तैनात दरोगा पर भी रेप का आरोप लगा था। जिसमें वह पिछले वर्ष जेल गया था। और वर्तमान समय में जमानत पर बाहर है और जंसा थाने पर तैनात है।

आपको बताते चलें कि लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी कॉलोनी की रहने वाली युवती ने सिगरा नगर निगम चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने बताया कि दिसंबर 2019 में उसकी मुलाकात दरोगा प्रकाश सिंह से हुई। और धीरे-धीरे मुलाकात दोस्ती में बदल गई। इसी दौरान दरोगा ने युवती से विवाह करने का वादा करके कई बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर शारीरिक संबंध भी बनाए। 2 साल बाद 2022 में जब युवती ने दरोगा से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि दरोगा प्रकाश सिंह ने एक बार उसके घर पर आकर फायरिंग करते हुए उसकी मां के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि बीते 20 जून 2023 को भी दरोगा प्रकाश सिंह ने मोबाइल कॉल पर धमकी दी थी। जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ है।

वहीं पीड़िता द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद आला अधिकारियों नक्शा थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। पिछले कई वर्षों से अलग-अलग चौकी थाने पर पुलिस का इकबाल बुलंद करते हुए लोगों में मशहूर वह दरोगा गुपचुप तरीके से रोमांस का भी सिपाही अर्थात इश्कबाज निकला। सूत्रों के मुताबिक पूर्व के दिनों में भी इसकी कई कहानियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *