महंगाई व आस्था: चकिया में छठ पूजा की आस्था को नहीं रोक सकी महंगाई, नहीं दिखा कोई असर

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- आस्था और विश्वास का महापर्व डाला छठ पूजा को लेकर एक तरफ व्रति महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। और महिलाएं सामानों के खरीदारी कर अब छठ पूजा के कार्य में जुट गई हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर महंगाई भी अपनी चरम सीमा पर है और फलों के साथ-साथ छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी छठ पूजा की आस्था इस बार महंगाई पर भारी पड़ती हुई दिख रही है। और लोग हरसोलश के साथ सामानों की खरीदारी कर छठ पूजा मना रहे हैं।

आपको बताते चलें की चकिया नगर में अगर फलों के रेट की बात करें तो इसमें सबसे महंगे फल और छठ पूजा में उपयोग होने वाली सामग्रियां ऊंचे दामों पर मिल रही है। हालांकि लोग आस्था को देखते हुए खरीदारी भी कर रहे हैं।

फलों के दाम
हल्दी ₹140 रुपए
आदी ₹250 किलो
मुस्सबी ₹60 किलो
अनानास ₹80 पीस
सुखनी ₹300 किलो
सेब ₹100 किलो
अनार ₹180 किलो
नाशपाती 160 किलो
अमरूद ₹60 किलो
संतरा सौ रुपए किलो
अनानास ₹60 पीस
चकोतरा ₹40 पीस
सिंघाड़ा 30 किलो
कन्ना ₹40 किलो
आम ₹300 किलो
अंगूर ₹200 किलो
नारियल ₹25 ‌पीस
इत्यादि दामों पर फलों की बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *