चंदौली- मतगणना में धांधली पर किन्नरों के विरोध जताने पर सपा अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

पीडीडीयू नगर- जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के मतगणना के दिन हीला हवाली और धांधली का आरोप लगाते हुए किन्नर समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए अपने कपड़े उतार कर सड़कों पर आ गए। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ भाजपाइयों को भी मतगणना स्थल से खदेड़ दिया था। जिसको लेकर अब राजनीतिक पार्टियां पूरी तरीके से मुखर हो गई हैं। और सत्तापक्ष की कार्यशैली पर विभिन्न राजनीतिक दल अब सवाल खड़े करने लगे हैं।

वही उसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में मीडिया से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान सवाल खड़े किए हैं। और सत्तापक्ष पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन भाजपा के कारनामों से नाखुश होकर किन्नर समाज के लोगों को अपने लोकतंत्र और बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए बीच सड़क पर कपड़े उतार कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरा लोकतंत्र खतरे में है। जिसको लेकर किन्नर समाज के लोग अब आगे आए हैं लेकिन उन्हें भी सम्मानजनक तरीके से नहीं बल्कि सड़क पर कपड़े उतार कर के अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग यही चाहते हैं कि पूरे प्रदेश में देश की जनता अपने घर में रहने के बजाए गरीबी की मार झेलते हुए अब सड़कों पर आ जाएं। लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग भाजपा वालों पर कभी-कभी लिहाज कर जाते हैं। वहीं अब किन्नरों ने बता दिया है कि लिहाज छोड़ देना चाहिए और भाजपा वालों को सबक सिखा देना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *