चकिया- सूप और दौरी से सजा बाजार, उमड़ रहे खरीददार

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया-डाला छठ पर्व के मध्य नजर जगह-जगह सूप,दौरी व फलों की दुकानें सज गई है। नगर के विभिन्न तिराहे चौराहों के किनारे लगे इन दुकानों की भव्यता देखते ही बन रही है। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमर रही है जिससे पूरा बाजार पट जा रहा है। सूर्य भगवान की पूजा वाले इस पर्व पर अन्य सामग्रियों के साथ फलों को भी चढ़ने की परंपरा है।

परिवार के कल्याण व सुख समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले डाला छठ पर्व के मद्देनजर व्रति परिवारों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। सबसे अधिक बिक्री सूप,दौरी की हुई। इन दुकानों पर भारी भीड़ रही। इस पर्व पर घरों में जहां महिलाओं द्वारा ठेकुआ व अन्य सामग्री अर्पित करने के लिए बनाई जाती है। वही फलों का भी विशेष स्थान होता है।

इसमें हल्दी, शरीफा, नाशपाती, नारियल, बड़ा नींबू, आवला, व गन्ना सहित अन्य फल शामिल होता है। सूर्य भगवान की उपासना का यह चार दिवसीय इस पर्व के दूसरे दिन खीर रोटी का सेवन भर्ती महिलाओं द्वारा किया जाता है। वही प्रसाद के रूप में आसपास के घरों में वितरित करेंगे और कुछ जगहों पर अपने घर में संबंधियों को बुलाकर प्रसाद ग्रहण कराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *