चंदौली जनपद में भाजपा ने किया परिवर्तन,काशीनाथ के हाथ हुई जिला अध्यक्ष की कमान, देखिए पूरी खबर

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्वांचल के कई जनपदों के भाजपा जिलाध्यक्षों के बदलाव कर दिया। जिसका पार्टी के लोगों को काफी दिनों से इस सूची का इंतजार था।

पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में चंदौली जनपद में भी बड़ा बदलाव किया गया है। और अभिमन्यु सिंह को हटाते हुए काशीनाथ सिंह को चंदौली जनपद का नया भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

आपको बताते चलें कि काशीनाथ सिंह चकिया विकासखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं। और यह बीजेपी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक से भी जुड़े हुए हैं। और यह पूर्व में भी भाजपा में जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। हालांकि अब जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद लोगों को यह उम्मीद है कि चंदौली जनपद की भाजपा की कार्यशाली में काफी कुछ सुधार हो पाएगा। लेकिन अब आगे क्या होगा यह आने वाला भविष्य तय करेगा।

वहीं अगर सूत्रों की माने तो पूर्व में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल के बीच केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय के सामने तू तू मैं मैं और झड़प का चर्चित मामला होने के बाद भाजपा सिर्फ नेतृत्व में जिला अध्यक्ष को बदला। और सूत्रों ने बताया कि शायद यही कारण रहा कि अभिमन्यु सिंह को अपने जिला अध्यक्ष की कुर्सी गवानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *