Friday, April 25, 2025
spot_img
spot_img
Homeसकलडीहाचंदौली- धानापुर पुलिस ने किया फर्जी गिरफ्तारी, सीओ ने भी मामले का...

चंदौली- धानापुर पुलिस ने किया फर्जी गिरफ्तारी, सीओ ने भी मामले का किया झूठा खुलासा,

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जनपद का पुलिस महकमा अपने किसी न किसी कारनामे को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। और कभी खाकी दरियादिली दिखाती हुई नजर आती है तो कभी बदनाम होती रहती है। जिससे पुलिस महकमे की किरकिरी भी होती है।

आपको बताते चलें कि चंदौली जिले के धानापुर की पुलिस की एक करतूत ने एक बार फिर से महकमे को शर्मसार कर दिया है। धानापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पैगापर डबरिया गांव निवासी लाल जी उपाध्याय के पुत्र गोविंद उपाध्याय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर वाहन से 5 किलो गांजा लेकर जाते हुए दिखाया। वहीं पुलिस द्वारा अपने प्रेस नोट में यहां भी दर्शाया गया है कि गिरफ्तार किया गया युवक होंडा शाइन वाहन से जा रहा था। और सकलडीहा पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने मामले का फर्जी खुलासा भी अपने कार्यालय में कर दिया।

वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कि पुलिस प्रशासन द्वारा जबरदस्ती गिरफ्तार किए गए युवक को उसके घर से ले जाया जा रहा है। हालांकि के एन न्यूज 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिसके बाद पुलिस महकमे की किरकिरी होती हुई नजर आ रही है।

वही इस संबंध में पुलिस विभाग के बड़े उच्चाधिकारियों को कोई भी जानकारी नहीं है। जब इसको लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी की जा रही है। जांच के बाद ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बन्धित ख़बरें

बहुचर्चित खबरें