Wednesday, May 14, 2025
spot_img
spot_img
Homeचकियाचकिया- ग्राम्या संस्थान के तहत अस्पतालों में पहुंचकर किशोरियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं...

चकिया- ग्राम्या संस्थान के तहत अस्पतालों में पहुंचकर किशोरियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- नगर‌ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को किशोरियों ने भ्रमण किया। किशोरियों ने सामान्यतया होने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही साथ सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के‌ बारे में भी जाना। सामाजिक संगठन ग्राम्या संस्थान ने चयनित ग्राम पंचायत के किशोरियों को सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराया। अस्पताल में विभिन्न इकाई में नियुक्त डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ स्टाफ नर्स, व प्रबंधन से जुड़े लोगों के बाबत समुचित जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान महिला चिकित्सक डॉ अमृता राठौर ने किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ सफाई पर ध्यान देने, समुचित पोषण युक्त आहार लेने, खून की कमी पर आयरन की गोली, हरी सब्जी, गुड़, चना आदि का सेवन करने की सलाह दी, सातवीं किशोरियों को सामान्य होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने कहा कि अंदरुनी प्रजनन अंगों की समुचित सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बताया कि माहवारी के दौरान पुराने कपड़े की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा उपस्थित किशोरियों को अस्पताल में निशुल्क एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एचआईवी, टीवी आदि सुविधाओं के बारे में किशोरियों को जानकारी दी। इस दौरान संस्थान की सचिव बिंदु सिंह, नीतू सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंदलाल आदि मौजूद थे।

सम्बन्धित ख़बरें

बहुचर्चित खबरें