चंदौली की बहु दर्शना सिंह ने किया राज्यसभा सदन का संचालन, 30 मिनट तक निभाई राज्यसभा में उपसभापति की भूमिका

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली- राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने बुधवार को 30 मिनट तक सदन के उपसभापति की कुर्सी संभाली। इस दौरान उन्होंने उपसभापति की भूमिका निभाई। इस बात को लेकर उनके मूल गांव चंदौली बरहनी विकासखंड के चखनियां में खुशी का माहौल है। सांसद दर्शना सिंह को इस वर्ष राज्य सभा सदन में उपसभापति के पैनल में काम करने का मौका मिला है। इसी कारण उन्होंने उपसभापति की कुर्सी संभाली। उनकी नियुक्ति सभापति, उपसभापति और महासचिव राज्यसभा की संस्तुति के बाद की गई है। यह चंदौली के इतिहास में पहली राज्यसभा सासंद हैं जिन्हे सदन को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

30 मिनट तक संभाला सदन
राज्यसभा सांसद और चंदौली की बहु दर्शना सिंह ने बुधवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर उरांव को संसद सत्र में अपना पक्ष रखने के लिए अमनत्रित किया। इस दौरान सदन में कई बार तालियां भी गूंजी। दर्शना सिंह की इस उपलब्धि से उनके गांव और घर के लोग पुलकित हैं।

पार्टी के हर कार्य को निष्ठा से करूंगी
दर्शन सिंह ने बताया कि वह पार्टी द्वारा सौंपी जाने वाली किसी भी जिम्मेदारी का ईमानदारी से करने का प्रयास करती हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी दिए जाने पर सभापति, उपसभापति, और महासचिव के साथ राज्यसभा का कृतज्ञता व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *