संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय
चकिया-क्षेत्र के राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में सोमवार की शाम को भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट श्याम सुंदर व एसडीएम कुंदन राज कपूर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब आकर्षक प्रस्तुति दी। और सामने बैठे दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0572-1024x460.jpg)
वही सीआरपीएफ कमांडेंट श्यामसुंदर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ ही कला और संस्कृति से जोड़ना भी है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में काफी मददगार साबित होते हैं। कहा कि आधुनिक दौर में शिक्षा ही एकमात्र हथियार है जिसे दुनिया बदल सकते हैं। शिक्षा आज्ञा से ज्ञान की ओर ले जाकर हमें समक्ष बनाती है। इसलिए कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0785-300x170.jpg)
वहीं एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि विद्यालय से पढ़कर ही कोई भी व्यक्ति शिक्षक, इंजीनियर, अच्छे राजनेता और उच्चाधिकारी बनते हैं। गुरुवा और माता-पिता का सम्मान करें तभी आप उच्चतम शिखर पर पहुंचेंगे। और शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को भी निखारा जा सकता है। समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयों में होना चाहिए। जिससे बच्चों की कला लोगों के बीच में दिखाई पड़ सके।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA07621-1024x596.jpg)
वही पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थाओं का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए। मुझे लगता है कि इन सब गुना में यही स्कूल सबसे अव्वल दर्जे का है। जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं।कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए। और उसे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0764-1024x580.jpg)
वहीं सीओ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं तथा अच्छी शिक्षा और संस्कार से इनको तरासा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार सर्वप्रथम माता- पिता व गुरुजन से ही मिलता है। गुरुजनों को भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए बधाों को संस्कारवान शिक्षा देनी चाहिए ताकि बच्चे आगे चलकर देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाएं।
वहीं वृक्षवंधु परशुराम सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए जिससे भविष्य में बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आकर भविष्य के निर्माता बनें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम करके बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है इसलिए बच्चों के लिए स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0765-300x161.jpg)
वही राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की प्रबंधक परवीन वारसी ने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है, ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय की स्थापना अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभाओं को गांव तक सीमित न रखते हुए संपूर्ण देश में आगे लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है। और समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न आयोजन होते रहते हैं जिससे बच्चों को नई जानकारियों के साथ-साथ नई चीज देखने को मिलती हैं।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231204_194654-1024x768.jpg)
वही राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल रितु खरवार ने बताया कि वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा दिखाई गई प्रतिभा को देखकर वह स्वयं आश्चर्य चकित रह गईं। वार्षिक उत्सव बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का एक सुनहरा अवसर होता है। बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो बहुत अच्छा कर सकते हैं। लेकिन, उन्हें कोई मंच नहीं मिल पाता ऐसे में स्कूल के वार्षिक उत्सव बच्चों के अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा मंच होता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विद्यालय के नन्हे मुन्हें छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत डांस, गणेश वंदना,इतनी सी हंसी डांस, बंगाली डांस,झूठा है जापानी डांस, महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम, रैम्प वाल्क स्टेज शो,यूनिटी एण्ड डैवर्सिटी एक्ट, इंग्लिश वेलकम सांग, चंद्रयान 3 कार्यक्रम, चतुरनार्थ कामेडी डांस,अयगिरी नंदिनी डांस, ग्रीन ट्री, इंडियन आर्मी,ताल से ताल ग्रुप डांस, राजस्थानी डांस,मेरे घर राम आए हैं (सोले डांस), पंजाबी ग्रुप डांस,योगा,पंजाबी डांस प्रियंका और अमृता द्वारा, स्कूल लाइफ फनी एक्ट, कव्वाली, इत्यादि कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।जो कि मौके पर मौजूद लोगों के मन को मोह लिया।और लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा।
![](https://knnews24.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231205-WA0766-300x171.jpg)
इस दौरान विद्यालय की संस्थापिका नाजमा बेगम,चकिया कोतवाल अतुल कुमार प्रजापति, बबुरी थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मधुसूदन राय, राधेश्याम द्विवेदी, चंद्रशेखर पाण्डेय,बबलू इराकी, शाहीन वारसी,उपेन्द्र पाण्डेय शमशाद अहमद,जेबा परवीन, सुषमा कुमारी,सक्षम,नूरी खान,अंजना पाण्डेय,शुभम पाठक,राशिद अली,राजू कुमार,नेहा मिश्रा,विनिता श्रीवास्तव,समीक्षा पाण्डेय,अंशुलता,रेनू मौर्या,अमित प्रजापति, मोहित रस्तोगी, ज्ञानेन्द्र, शिवम् श्रीवास्तव, इमरान अंसारी,गौरव सिंह, सियाराम, मुस्कान मिश्रा, प्रियंका पाण्डेय, मुकेश सिंह, मनीष उपाध्याय,मनीउल्ला खान,यूसूफ अंसारी,सलीम अब्दुल करीम, रितेश सिंह,रूपम प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।